फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आने वालों की हो रही थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
गजरौला में चौपला पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते पालिकाकर्मी। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला। नगर क्षेत्र में कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 12 नए रोगी सामने आए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पालिका द्वारा चौपला और रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सवेरे से ही कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। फिलहाल यहां 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का टीकाकरण किया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को नगर में 12 नए रोगी और सामने आए हैं। सभी को घरों में आइसोलेशन में रखा गया है। इनके परिजनों के साथ ही पड़ोसियों की भी कोरोना जांच कराई जा रही है।
वहीं, नगर पालिका परिषद की दो टीमों ने चौपला एवं रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। चौपला पर रोडवेज की बसों से उतर रहे यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उनके नाम-पते नोट कर रहे पालिकाकर्मी रितिक सिंघल ने बताया कि दिल्ली की ओर से आने वाले प्रत्येक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। उधर, पालिका के अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि फिलहाल कोई यात्री संक्रमित नहीं पाया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पालिका के 12 कर्मियों एवं छह लिपिकों की ड्यूटी लगाई गई है। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए पालिका पूरी तरह गंभीर है।
विज्ञापन

....लेकिन मंडी समिति को भूले अधिकारी
गजरौला। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग काफी कवायदें कर रहा है। इसके परिणाम भी धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं और लोग मास्क लगाने के प्रति गंभीर हो रहे हैं। वहीं मंडी समिति में उमड़ रही भीड़ को रोकने अथवा वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अधिकारी गंभीर नहीं हैं। यही वजह है कि मंडी समिति में सुबह के समय एक हजार से भी अधिक लोग फल एवं सब्जी की खरीद-फरोख्त करते हैं। इनमें अधिकांश बगैर मास्क लगाए होते हैं। सामाजिक दूरी का तो जरा भी पालन नहीं किया जाता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें