फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 के तीसरी लहर के दृष्टिगत बच्चों के सभी व्यवस्थाएं कर लें-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/गजरौला। अमरोहा के नवागत जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहां कोविड-19 के तीसरी लहर के दृष्टिगत बच्चों को सुरक्षित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर लें। इसमें कोताही बिल्कुल भी न बरती जाए। यह निर्देश उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते अधिकारियों को दी। इस दौरान वह करीब एक घंटे तक वहां थे और बाल चिकित्सा और ऑक्सीजन प्लांट को भी देखा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बारीकि से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने खंड विकास कार्यालय पहुंचकर वहां उपचुनाव के लिए हो रहे नामांकन की प्रक्रिया भी देखी और सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा।
रविवार को अवकाश के दिन डीएम बीके त्रिपाठी गजरौला सीएचसी पहुंचे। केंद्र अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह ने स्टाफ के संग उनका स्वागत किया। डीएम सबसे पहले बाल चिकित्सा वार्ड के निरीक्षण को पहुंचे। फिर ऑक्सीजन प्लांट को देखा। इस दौरान उन्होंने सीएचसी प्रभारी से भर्ती मरीजों की संख्या, ओपीडी, दवा की उपलब्धता, आरटीपीसीआर, एंटीजन टेस्ट लेने की विधि, आरटी पीसीआर का कितने दिन में रिजल्ट दे दिया जाता है, बच्चों के टीकाकरण, वैक्सीन की उपलब्धता, वेक्सीन की सप्लाई कैसे की जाती है? बच्चों के टीकाकरण, वैक्सीन रखने के लिये कोल्ड चेन सहित अन्य संबंधित बिंदुओं पर जानकारी ली। डीएम ने जनपद में वैक्सीन की सप्लाई बढ़ाने, 18 से 44 और इससे अधिक आयु वालों को वैक्सीनेशन कराने की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमओ को दिए। अपर जिलाधिकारी विनय कुमार, एसीएमओ हरिदत्त नेमी आदि भी मौजूद रहे। इसके उपरांत डीएम खंड विकास कार्यालय भी गए और वहां उप चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया को देखा। बीडीओ सतेंद्र कुमार, एडीओ (पंचायत) मदनपाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

(फोटो 06 जीजेएलपी 05 एवं 06 )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें