फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में फिर बने जाम जैसे हालात, लोग परेशान

विज्ञापन
अमरोहा में बुधवार को जाम से जूझते लोग। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। अनलॉक वन में लेफ्ट-राइट रोस्टर के आधार पर दुकानें खुलने और बाजार में ग्राहकों की संख्या कम होने के बाद भी जाम लग रहा है। बेतरतीब ई-रिक्शा और बाइकों के बाजार में पहुंचने से जाम लग रहा है। दिनभर में मुख्य बाजार में जाम जैसे हालात बने रहे। वाहनों को निकला तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया। जाम में फंसे लोग उमस से परेशान हो उठे और जिम्मेदारों को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

अनलॉक वन में जिला प्रशासन ने सहूलियत के लिए बाजार को लेफ्ट-राइट रोस्टर के आधार पर खेलने की अनुमति दे रखी है। कोरोना खौफ के चलते बाजार में ग्राहक भी कम आ रहे हैं। लेकिन ई-रिक्शों और बाइक बाजार में पहुंचने से जाम के हालात पैदा हो रहे हैं। एक तरफ दुकानें खुल रही हैं तो दूसरी तरफ ग्राहकों की बाइकें सड़क पर खड़ी हैं। दुकान बंद होने के बाद भी सराफा बाजार में व्यापारी कुर्सी डालकर दुकानों के बाहर बैठे नजर आए। जिसकी वजह से नगरवासियों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। बुुधवार को दिनभर यही आलम रहा। लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। प्रशासन की इस उदासीनता से लोगों में रोष पनप रहा है। शहर के मुख्य बाजार के अलावा तमाम-गली मोहल्लों में जाम के हालात बने रहे। दिनभर कई बार जाम के हालात बने और सुधरे। नगर वासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल पहुंचे लोगों को हुई। जाम में फसने के बाद उमस से बिलबिलाते रहे और जिम्मेदारों की व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें