फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान की खिड़की तोड़कर एक लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। चौपला पुलिस चौकी क्षेत्र में सूने घर की खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने आठ हजार की नकदी, एक किलो चांदी समेत लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी किया। पड़ोसी से जानकारी मिलने के बाद पहुंचे गृहस्वामी ने चौपला चौकी में तहरीर दी तो चौकी इंचार्ज ने उसे लौटा दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर को तहरीर दी। उन्होंने जांच का आश्वासन दिया। वहीं, चौकी चौपला इंचार्ज संत कुमार का कहना है कि पीड़ित उनके पास तहरीर लेकर नहीं आया था।
विज्ञापन

चौपला चौकी क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में टावर वाली गली में गौतम प्रजापति का आवास है। वह एक ऑनलाइन कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार की शाम छह बजे वह पत्नी पूनम के साथ गांव गंवा (संभल) गए हुए थे। देर रात को चोर पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़कर एक अन्य मकान की छत से होते हुए उनके घर की खिड़की तक पहुंचे। चोर लोहे की सरिया से खिड़की तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद घर में रखी आठ हजार की नकदी, एक किलो चांदी, मंगलसूत्र आदि समेत लगभग एक लाख रुपये का माल समेटकर ले गए। पीड़ित को सोमवार की सुबह पड़ोसियों से चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने चौपला चौकी पहुंचकर तहरीर दी। पीड़ित के मुताबिक चौकी इंचार्ज ने तहरीर लेने से इनकार कर उसे लौटा दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें