अमरोहा। भैया दूज पर बहनों की सहूलियत के लिए परिवहन विभाग ने 70 बसें संचालित की हैं। पांच बसों का रिजर्व रखा गया है। बहनों की भीड़ को देखते हुए बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। रोडवेज बस डिपो के प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि बहनों को भैया के घर तक पहुंचाने के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। रोडवेज डिपो के पास 75 बसें हैं। इसमें 70 बसें सड़क पर दौड़ेंगी। जबकि पांच बसों रिजर्व में रखी जाएंगी। जरूरत पड़ने पर उन्हें भी चलाया जाएगा। साथ ही न तो सरकार ने किराया बढ़ाया है और न ही कोई नई सुविधा दी है। साथ ही कोरोना महामारी के बचने के लिए बस में बैठने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइज कराया जा रहा है।