फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। मूंढाखेड़ा चौकी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों चोरों ने दो घरों को निशाना लिया। जिसमें हजारों का सामान चोरी कर लिया। यहां जाग होने पर चोर फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए फरार हो गए। पीड़ितों ने दोनों घटनाओं की तहरीर थाने में दे दी है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मंडी धनौरा रोड पर मूंढा और मुकारी गांव पड़ते हैं। दोनों गांव अगल बगल में हैं। सोमवार की रात मुकारी गांव निवासी किसान वेदपाल सिंह परिजन कमरे में सोए हुए थे। तभी चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए। जिन दो कमरे में वह सोए हुए थे, चोरों ने उनके दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। तीसरे कमरे में रखी अलमारी से 20 हजार रुपये की नकदी, सोना-चांदी के जेवरात और घरेलू सामान समेत ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर भाग निकले। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह जाग होने पर हुई। वेदपाल ने तहरीर दे दी है। दूसरी घटना पास के गांव मूंढ़ा की है। यहां रहने वाले चंद्रप्रकाश सिंह के दो बेटे गौरव कुमार और रोबिन सिंह शिक्षक हैं। यहां भी चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और 20 हजार रुपये, सोना-चांदी के जेवरात समेत ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों की आहट से गौरव कुमार की पत्नी जाग गई। उन्होंने शोर मचा दिया। आननफानन में परिवार के सभी लोग जाग गए। परिजनों ने चोरों की घेराबंदी करने का प्रयास किया लेकिन चोर फायरिंग करते हुए भाग निकले। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें