फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत से बिहार जा रही 25 लाख की शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। सोनीपत से बिहार के लिए जा ही 25 लाख रुपये की शराब भरे ट्रक डिडौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। शराब स्क्रैप के नीचे छिपा कर लाई जा रही थी। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ट्रक चालक बताए जा रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम एसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर डिडौली इंस्पेक्टर शरद मलिक फोर्स के साथ जिवाई चौकी के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक में भारी मात्रा में शराब है। जो बिहार जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बैरियर लगाकर ट्रक को रोक लिया। पुलिस को देखकर उसमें सवार दोनों युवक भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। ट्रक में स्क्रैप लदा हुआ था। पुलिस ने ट्रक की तलाशी की तो उसके नीचे हरियाणा मार्का शराब की करीब 520 पेटी बरामद हुई। पुलिस ट्रक और दोनों तस्करों को कोतवाली ले आई। ट्रक से बरामद को अपने कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम उमेश और राजेंद्र निवासी सोनीपत हरियाणा बताया है। दोनों ट्रक के चालक हैं। उन्हें किसी तस्कर ने शराब लेकर भेजा था। शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें