फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार कूद कर घर में घुसे चोर ले गए चार लाख का माल

Sun, 14 Aug 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
 दीवार कूद कर घर में दाखिल हुए चोर दो कुंतल मैंथा तेल, सोने चांदी के आभूषण और घर में रखी 25 हजार रुपये की नकदी समेत चार लाख का माल समेट ले गए। 
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली के पतेई खालसा के पतेई मझरा गांव निवासी राम बहादुर किसान हैं।

दीवार कूद कर चोर घर में दाखिल हो गए। यहां पर चोरों ने कमरे के किवाड़ खोल कर यहां रखा दो कुंतल मैंथा तेल, सेफ का ताला तोड़ कर इसमें रखे 25 हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़ों रखा  संदूक समेत चार लाख का माल समेट ले गए। सुबह जागने पर परिजनों ने घर का सामान अस्त व्यस्त देखा तो घर में चोरी की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। उधर जोया कस्बे की जाटव कालोनी रिक्शा चालक करन सिंह के घर भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दीवार कूद कर दाखिल हुए चोर सोने के कुंडल और घर का सामान समेत हजारों का माल समेट ले गए। करन सिंह ने घटना की तहरीर चौकी पुलिस को दी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें