फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साथियों को मरता छोड़, तार उठा ले गए चोर

Thu, 02 Mar 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के गांव मोहम्मदपुर में तीन चोरों की मौत के बाद घटनास्थल पर जांच करते एएसपी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रजबपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के तालाब किनारे 37 हजार की लाइन के तार काट रहे तीन चोर जल कर राख हो गए। चोरों ने 11 खंभों का तार काटा था। तारों के तीन गट्ठर खेत में छिपे मिले।
विज्ञापन


यहीं पर चोरों ने एल्यूमीनियम व लोहे के तारों को अलग-अलग किया था। खेत के काफी हिस्से में लोहे के तार पड़े हुए थे, लेकिन एल्यूमीनियम का तार नहीं था। जिससे प्रतीत हो रहा था कि चोरों का पूरा गैंग रहा होगा, जो साथियों की मौत के बाद भी तारों को ले गए। 

बुधवार की तड़के चार बजे मोहम्मदपुर गांव के तालाब किनारे 37 हजार की लाइन के तार काटते समय तीन चोर जल कर राख हो गए। घटनास्थल से कुछ दूर गांव के ही सुरेंद्र सिंह के खेत में गन्ने की पत्ती के नीचे छिपे तारों के तीन गट्ठर पाए गए। तार छिपे होने की जानकारी उस समय हुई, जब सुरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेम सला खेत पर पहुंचीं।
विज्ञापन


उधर अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह थाना पुलिस व सीओ धनौरा इंस्पेक्टर सिंह के साथ घटनास्थल पर जांच पड़ताल व ग्रामीणों और विद्युत विभाग के जेई से पूछताछ कर रहे थे। इधर किसान सुरेंद्र, घटनास्थल का मौका मुआयना कर रहे पुलिस अफसरों के पास पहुंचे।

अपने खेत में तारों के गट्ठर छिपे होने की जानकारी देते हुए उठवाने को कहा। एएसपी ने मौके पर जाकर खेत में छिपाए गए तारों के गट्ठर देखे। पास में ही आलू व गन्ने के खेत में काफी हिस्से में लोहे के तारों के टुकड़े बिखरे पड़े थे। जिससे लग रहा था कि यहीं पर चोरों ने काटे गए तार से लोहे और एल्यूमीनियम को अलग किया था।

एल्यूमीनियम तार मौके पर नहीं मिला। उसे चोर ले गए थे। इससे प्रतीत हो रहा है कि चोरों का पूरा गैंग था। क्योंकि 11 पोल से तार काटने के बाद उसे छांटने में भी समय लगता। उधर एल्यूमीनियम तार भी नहीं मिला।

आशंका जताई जा रही है कि गैंग में शामिल अन्य चोर उसे उठा ले गए। ग्रामीणों में इस बात को लेकर चर्चा थी कि चोरों पर साथियों की मौत का भी असर नहीं पड़ा। शवों को उसी हालत में छोड़ वो तार लेकर भाग गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें