फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अध्यक्ष समेत तीन प्रमुख पदों पर सीधा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष समेत तीनों प्रमुख पदों पर सीधा मुकाबला होगा। बुधवार को नाम वापसी का दिन था। किसी भी प्रत्याशी द्वारा अपना नाम वापस नहीं लिए जाने के बाद चुनाव की स्थिति साफ हो गई है। 31 दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर संदीप गुप्ता व मूलचंद त्यागी के बीच सीधी लड़ाई होगी। संदीप गुप्ता पहले भी बार के अध्यक्ष रह चुके हैं जबकि मूलचंद त्यागी वर्ष 2024 में हुए चुनाव में अवधेश त्यागी से पराजित हो गए थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश सैनी का मुकाबला अरुण रस्तौगी से होगा। जबकि महासचिव पद पर अनुज त्रिवेदी व हितेश कुमार के बीच मुकाबला होगा। हितेश कुमार पिछले साल महासचिव पद का चुनाव हार गए थे।
कोषाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। चुनाव अधिकारी रविंद्र प्रताप यादव ने बताया कि बुधवार को सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। वही नामांकन प्रक्रिया समाप्त होते ही प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं से संपर्क शुरू कर दिया है। बुधवार को अध्यक्ष समेत महासचिव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के चेंबर पर जाकर स्वयं को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें