फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मकान के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। एक-दूसरे पर पथराव किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और बिगड़ते हालात संभाले।
विज्ञापन

मारपीट की ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पतेई खालसा गांव में हुई। यहां पर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को गांव में मतदान चल रहा था, जबकि पोलिंग बूथ पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद जमकर लाठी डंडे चले। एक-दूसरे पर पथराव किया गया। छतों से भी ईंट पत्थर बरसाए गए। घटना लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिगड़ते हालात संभाले। इस दौरान किसी ने पथराव के दौरान की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। करीब दस सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें