फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो दिनों की हड़ताल से डीजल-पेट्रोल और गैस की बनी रही किल्लत

Thu, 04 Jan 2024 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हिट एंड रन के नए कानून के बारे में केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद चालकों ने हड़ताल तो खत्म कर दी, लेकिन उसका असर तीसरे दिन भी जनपद में देखने को मिला। चालकों की हड़ताल के डर से यात्री रोडवेज डिपो की तरफ जाने से कतराते रहे। जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। कम ही लोगों ने बसों में सफर किया। पेट्रोल, डीजल और गैस को लेकर भी मारामारी रही। हड़ताल को लेकर दिनभर अफवाहों का बाजार गरम रहा। जिसके चलते लोग परेशान दिखे। हालांकि बुधवार की देर शाम तक व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौट आई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हिट एंड रन कानून के विरोध में रविवार और सोमवार दो दिन तक ट्रक, बस और टैंकर चालक हड़ताल पर रहे। इसलिए टैंकरों से पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल की सप्लाई नहीं हो सकी। ऐसे में कुछ जगह पेट्रोल पंपों पर स्टॉक कम हो गया। मंगलवार शाम को इसकी भनक जैसे ही लोगों को लगी, वह पेट्रोल और डीजल लेने के लिए पंपों पर पहुंचने शुरू हो गए। हड़ताल से कहीं पेट्रोल की किल्लत न हो जाए, इस आशंका पर लोग एक साथ पांच सौ या हजार रुपये का तेल बाइकों के लिए लेने लगे। जिससे एक के बाद एक पंप संचालकों के भी होश उड़ने शुरू हो गए। अमरोहा के अलावा गजरौला, धनौरा और जोया क्षेत्र में भी यही स्थिति देखने को मिली। घरेलू गैस की किल्लत देखने को मिली। चालकों की हड़ताल का असर बुधवार यानी तिसरे दिन भी देखने को मिला। लेकिन दोपहर तक पंपों पर डीजल-पेट्रोल, गैस सिलिंडर की गाड़ियों पहुंचने लगी। ये दौर शाम तक चलता रहा। देर रात तक व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौट आई। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि चालक और परिचालकों ने हड़ताल मंगलवार की शाम खत्म कर दी थी। बुधवार को डिपो से मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, संभल, हरिद्वार, बिजनौर, धामपुर समेत सभी रूटों पर बसों को संचालन किया गया। हालांकि हड़ताल को लेकर यात्रियों में पशोपेश की स्थिति बनी रही। जिस वजह से यात्री कम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें