फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी मेले जा रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टरों की लगी रही लाइन

Tue, 28 Oct 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला में तिगरी गंगा मेले को जाते श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्राॅली। संवाद
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में पुण्य कमाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लाइन लगी रही। पतित पावनी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाने की कामना श्रद्धालुओं को तिगरी ला रही है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में पतित पावनी गंगा किनारे लग रहा गंगा मेला आस्था, श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। सदियों से लगते आ रहे गंगा मेले में आस पास के ही नहीं बल्कि दूर दराज जिलों के श्रद्धालु गंगा किनारे कई दिन पूर्व डेरा डाल देते हैं। जो प्रतिदिन भोर होते ही पतित पावनी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाते हैं।
गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराते हैं। गंगा मेले का विधि विधान से देवोत्थान एकादशी पर पूजन कर शुभारंभ किया जाएगा। मगर इसके कई दिन पूर्व ही श्रद्धालुओं का सैलाब तिगरी गंगा मेले की तरफ उमड़ने लगा। सोमवार को सुबह से ही तिगरी जाने वाले श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लाइन लगी रही। शाम तक श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली तिगरी की तरफ रवाना होते रहे। तिगरी में चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉलियों को मोहरका पट्टी की तरफ से मेले में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें