मेंथा की फसल में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पतेई खालसा गांव में राजकुमार और राजवीर के परिवार रहते हैं। दोनों के खेतों की मेड़ एक है। राजकुमार का आरोप है कि शनिवार सुबह उन्होंने राजवीर से मेंथा के खेत में पानी भरने की शिकायत की तो राजवीर, उनके बेटे अंकित, बंटी और विवेक ने मारपीट की। लाठी-डंडों से पीटा। बचाव में आई राजकुमार की पत्नी बबली व बेटे योगेश के साथ भी मारपीट की। घटना में तीनों घायल हो गए। जबकि, राजवीर सिंह के बेटे अंकित का आरोप है कि वह खेत पर बैठे थे। तभी राजकुमार उनके बेटे योगेश व पत्नी बबली ने मारपीट की। एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में अंकित की शिकायत पर राजकुमार, भाई योगेश व बबली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जबकि राजकुमार की शिकायत पर राजवीर, अंकित, बंटी और विवेक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।