ग्राम पंचायत ढयोटी में रविवार को ढयोटी क्रिकेट लीग की शुरुआत हुई। पहला मैच पथवारी की टीम और देहरी बुजुर्ग की टीम के बीच खेला गया। इसमें पथवारी की टीम ने जीत दर्ज की। लीग की शुरुआत पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने फीता काटकर की।
टॉस जीतकर देहरी बुजुर्ग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। देहरी की टीम की ने निर्धारित 20 ओवरों में 128 रन बनाए। नमित ने 46 व अंकित ने 36 रन बनाए। पथवारी की टीम के एकांत ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी पथवारी की टीम ने 15 ओवर में ही जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पथवारी की ओर से एकांत ने 49 रन बनाए।
एकांत को गेंद व बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने लीग की शुरूआत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता उनको अवसर उपलब्ध कराने की है। इस मौके पर नमन अग्रवाल, वीरपाल यादव, अब्बास खान, अंकित कुमार आदि मौजूद थे।