फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रोजगार की तलाश में निकले दो दोस्तों की मौत से गांव में पसरा मातम

Tue, 12 Sep 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। संभल मार्ग पर देहपा के नजदीक सड़क हादसे में सैदनगली के नूरपुर खुर्द निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। दो दोस्तों की मौत की खबर मिलने पर गांव में मातम पसरा हुआ है। तीनों दोस्त रोजगार की तलाश में निकले थे।
विज्ञापन

गांव नूरपुर खुर्द निवासी तेईस वर्षीय अमन चौधरी पुत्र मनपाल चौधरी पांच बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। जबकि 22 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र जगपाल सिंह दो भाइयों में छोटा था। बताते हैं कि गांव में अमन चौधरी और विपिन कुमार की गहरी दोस्ती थी। जबकि गांव का ही विनोद सैनी पुत्र गजेंद्र सैनी भी अब उनका दोस्त बन गया था। परिजनों के मुताबिक संभल क्षेत्र में हो रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के कार्य के दौरान रोजगार की तलाश में तीनों दोस्त गए थे। उनकी किसी ठेकेदार से बात हुई थी। लेकिन रास्ते में ही सड़क हादसे में अमन और विपिन की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मरने वाले दोनों दोस्त अक्सर साथ में ही समय बिताया करते थे। गांव में उनकी गहरी दोस्ती थी। दो युवकों की मौत से गांव में गम का माहौल है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें