फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गड़बड़ी की आशंका, वृद्धावस्था पेंशनधारकों का होगा सत्यापन, अपात्रों की होगी तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गड़बड़ी की आशंका के चलते वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लाभ पाने वाले सभी पेंशनरों का सत्यापन होगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने डीएम को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पेंशनरों की पात्रता की गहन जांच अनिवार्य रूप से की जाए। जिले में 42971 पेंशनर हैं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी पखुंरी जैन ने बताया कि सभी लाभार्थियों का सत्यापन कराया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे लाभार्थियों की पहचान करना है जो या तो मृत हो चुके हैं या फिर योजना की पात्रता की श्रेणी में नहीं आते हैं, लेकिन फिर भी पेंशन का लाभ ले रहे हैं। सत्यापन के बाद ऐसे अपात्र लाभार्थियों की पेंशन तत्काल प्रभाव से बंद की जाएगी।
25 अप्रैल तक ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ तथा शहरी क्षेत्रों में एसडीएम और ईओ को लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद 25 मई तक क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा किया जाएगा। सत्यापन रिपोर्ट 31 मई तक जिला समाज कल्याण अधिकारी को सौंपनी होगी, जबकि अंतिम कार्रवाई 10 जून तक पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सत्यापन के बाद पात्र लाभार्थियों को पेंशन भुगतान की स्थिति की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।
साथ ही जिन लाभार्थियों की फैमिली आईडी एक परिवार एक पहचान योजना के तहत नहीं बनी है, उनकी आईडी बनाने की प्रक्रिया भी इसी दौरान पूरी की जाएगी। पूरे अभियान के लिए जिला स्तर पर सीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें