ढबारसी। थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गारवपुर उर्फ रुस्तमपुर के चामुंडा मंदिर से दानपात्र चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। मंदिर के पुजारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक माह पहले ही आरोपी मंदिर में पुजारी बना था।मंगलवार की रात को चामुंडा मंदिर से दो दान पेटिका चोरी हो गईं थी। सीओ पंकज त्यागी ने बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने रघुवीर निवासी ग्राम गारबपुर उर्फ रुस्तमपुर और अनिल कुमार निवासी ग्राम हिसामपुर, थाना नखासा, जनपद संभल को गिरफ्तार किया गया। दोनों से दानपात्र बरामद किया गया। रघुवीर सिंह 8500 रुपये और अनिल कुमार से 6240 रुपये बरामद किए गए। बताते हैं कि रघुवीर एक माह पहले ही मंदिर में पुजारी बना था। पुजारी द्वारा चोरी की वारदात अंजाम देने की घटना से ग्रामीणों में रोष है।