फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेकोरेशन व्यापारी के घर 13 लाख की चोरी

विज्ञापन
रहरा थाना क्षेत्र के जयतौली में लूटपाट के बाद जानकारी देता युवक। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
बुरावली(अमरोहा)। रहरा थाना क्षेत्र के गांव जयतौली में शुक्रवार को चोर डेकोरेशन व्यापारी के घर 13 लाख रुपये की चोरी को अंजाम देकर निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के बाद केस दर्ज किया जाएगा। चोरी की घटना से व्यापारी के परिवार समेत आसपास के लोग भी दहशत में हैं।
विज्ञापन

यह वारदात थाना क्षेत्र रहरा के गांव जयतौली की है। गांव निवासी गुफरान पुत्र नबी मोहम्मद जयतोली गांव के बाहरी छोर पर सड़क किनारे परिवार समेत रहते हैं। गुफरान डेकोरेशन का कार्य करता है तथा रुपये के हार तैयार कर उसे बेचता है। शुक्रवार की सुबह गुफरान अपनी गाड़ी को डेकोरेशन कर शादी की बुकिंग में लालापुर से बछरायूं के समीप हफीजपुर गांव गया था। घर का कामकाज कर गुफरान की पत्नी रूबी लगभग 11 बजे गांव पतेई खादर को बच्चों के साथ दवाई लेने चली गई। इस बीच चोर बंद मकान का दरवाजा खोल घर में घुस गए। देखा कि दोनों कमरों के ताले लगे हैं तो खिड़की का शीशा तोड़ चटखनी खोलकर कमरे में घुस गए। बेड के बक्से में रखे सोने चांदी के जेवरात तथा अलमारी में रखी नकदी समेत करीब 13 लाख का माल साफ कर दिया। रूबी जब 2:30 बजे दवाई लेकर वापस आई तो देखा घर का दरवाजा खुला पड़ा था अंदर घर में देखा तो विंडो का शीशा टूटा हुआ था खिड़की खुली थी खिड़की टूटी देख रूबी के होश उड़ गए चीख पुकार सुनकर गांव की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल की। क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी होने से दहशत का माहौल है। रहरा थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि लूट की अभी तक तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें