फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मकैनिक की दुकान में एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चोरों ने पुलिस चौकी के पास स्थित मोटर मकैनिक की दुकान में नकब लगाकर एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मुनव्वरपुर गांव की है। यहां पर पुलिस चौकी स्थित है। गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह की मोटर मकैनिक की दुकान है। शुक्रवार की शाम धर्मेंद्र सिंह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने दुकान में नकब लगा कर तांबा का तार, मोटर और अन्य सामान समेत एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है। घटना के बाद से स्थानीय दुकानदारों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें