गजरौला (अमरोहा)। पुलिस ने चार दिन पूर्व बरात में मारपीट के आरोपी दूल्हे और उसके परिजनों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर झगड़ा करने के आरोपी 16 लोगों का चालान कर दिया। शुक्रवार को इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सलमान, फिरासत निवासी कादराबाद, रामौतार निवासी मोहरकापट्टी, दीपक,गौरव, श्याम सिंह, रितिककुमार निवासी अहरोला तेजवन, सागर, रामपाल सिंह निवासी गांव सब्दलपुर मिलक थाना चांदपुर, धर्मवीर, मुकेश सिंह, सौरभ, बुद्धि विहार थाना मझोला, सुनील निवासी गांव हरियाणा थाना सैदनगली, निशान, मुजफ्फर, इरशाद निवासी बिजौरा शामिल हैं। सभी का शांतिभंग में चालान किया गया। संवाद