फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहलेदादपुर कलां के शिव मंदिर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने मंदिर से घंटा, नकदी और इन्वर्टर-बैट्री समेत करीब एक लाख से अधिक रुपये का समान चोरी कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। देर शाम तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

यह घटना नौगावां सादात थानाक्षेत्र के अहलेदादपुर कलां गांव की है। यहां पर प्राचीन शिव मंदिर है। शनिवार की रात किसी समय चोरों ने मंदिर का घंटा, भगवान शिव के गले से पीतल का नाग, कमरे में रखे इन्वर्टर-बैट्री और दान पेटिका से नकदी चोरी कर ली। ग्रामीणों को घटना की जानकारी उस समय हुई जब वह के लोग रविवार की सुबह पूजा अर्चना के लिए मंदिर में पहुंचे। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मंदिर के पुजारी भी आ गए। घटना के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। ग्रामीणों से घंटना के संबंध में जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने एक लाख रुपये से अधिक का समान चोरी होने की बात कही है। वहीं देर रात तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द की खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें