फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शराब की दुकान में चोरी, मुकदमा दर्ज

Thu, 15 May 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)। चोरों ने शराब की दुकान से नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र के लोधीपुर राजपूत निवासी मुकुल राठी की डिडौली मार्ग पर देहात थानाक्षेत्र के अदलपुर ताज में शराब की दुकान है। जिस पर अनुज कुमार सेल्समैन है। 12 मई की रात अनुज दुकान बंद करके घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान में घुसकर चोरी कर लिए। 13 मई की सुबह सेल्समैन को घटना की जानकारी हुई। मुकुल राठी मौके पर पहुंचे तो दुकान से 12 पेटी शराब सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, वाई-फाई सिम और 1745 रुपये समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था। जांच में पता चला कि यहां पर कैलसा के रहने वाले सुमित और टिंकू को घूमते हुए देखा गया था। दोनों के हाथों में शराब की पेटियां भी थीं। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें