फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉटन वेस्ट कारखाने से एक लाख रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चोरों ने बंद पड़े कॉटनवेस्ट कारखाने को निशाना बना लिया। दीवार फांदकर दाखिल हो गए और बैटरा-इनर्वटर समेत एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हो सकी। पीड़ित कारोबारी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चोरी की यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के दाउद सराय रोड की है। नगर कोतवाली के मोहल्ला तलवार शाह नई बस्ती में वाजिद मंसूरी का परिवार रहता है। वह कॉटनवेस्ट कारोबारी है। उनका कारखाना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के दाउद सराय रोड पर है। आरोप के मुताबिक गुरुवार की शाम वह कारखाना बंदकर घर चले गए थे। कारखाने पर ताला लगा हुआ था। रात्रि में किसी समय चोर दीवार फांद कर कारखाना में दाखिल हो गए। यहां से चोरों ने बैटरा, इन्वर्टर, तार व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह कारखाने पर पहुंचने के बाद हुई। चोरी की घटना से कारोबारी के होश उड़ गए। उन्होंने कारखाने से करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी होना बताकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें