फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3967 ने लगवाया कोरोना बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। टीकाकरण के चलते शुक्रवार को जनपद के 70 बूथों पर टीकाकरण हुआ। कुल 3967 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए 18 प्लस वाले 1675 लोगों और 45 प्लस वाले 2292 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात, मुन्नी देवी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा और जिला अस्पताल में टीबी क्लीनिक समेत 70 बूथों पर टीकाकरण किया गया। सभी बूथों पर 3967 व्यक्तियों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। इसमें इसमें 18 प्लस वाले 1675 लोगों और 45 प्लस वाले 2292 लोग शामिल हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि गांवों में कैंप लगाकर वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। अपना रजिस्ट्रेशन कराकर टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें