फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर बर्तनों की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला में चौपला चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर शटर तोड़कर बर्तनों की दुकान में दाखिल हुए चोर नकदी और पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह टहलने निकले लोगों ने शटर टूटा देखकर दुकान मालिक को इसकी सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गजरौला के सराय बस्ती मोहल्ला निवासी सिकंदर की हसनपुर मार्ग पर चौपला चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर बर्तनों की दुकान है। सोमवार रात नौ बजे दुकान बंद कर घर आ गए थे। रात करीब 11 बजे तक चौपला पर ही दुकान के पास टहलते रहे। करीब आधे घंटे बाद घर जाकर सो गए। रात में चोर दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखी नकदी और पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह पांच बजे चौपला टहलने निकले आसपास के लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखकर उन्हें फोन कर जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर गई। चोरी की जानकारी ली। पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि चोरी की तहरीर मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें