फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 12 बाइक समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
अमरोहा के मंडी धनौरा में बरामद की गईं चोरी की बाइकें व पकड़े गए चोर। - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। थाना पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की 12 बाइक बरामद की हैं। यह बाइकें गाजियाबाद और मेरठ से चुराई गईं थीं। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने में घटना के बारे में मीडिया के लोगों को जानकारी दी। पकड़े गए चोरों के पास से एक तमंचा व दो चाकू भी बरामद किए गए हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक डींगरा पुलिस चौकी इंचार्ज ब्रजेश कुमार सिंह बीती 17 अगस्त को कुआंखेड़ा अड्डे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार के पास कागजात नहीं होने पर उन्होंने उसका ई चालान कर दिया। शक होने पर उन्होंने बाइक सवार से पूछताछ की तो वह सकपका गया। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारा मामला खोल दिया। पकड़ा गया युवक थाना क्षेत्र के ही गांव वासीपुर निवासी शाहनुल था। उसने जानकारी दी कि थाना रजबपुर के गांव कालाखेड़ा निवासी नईम से वह चोरी की बाइक खरीदता था। नईम को भी रात में पकड़ लिया गया। नईम ने चोरी की बाइक पड़ोसी गांव निवासी सलारपुर निवासी आदिल से खरीदने की बात कही। आदिल मिनी ट्रक चालक है और फिलहाल आम लेकर असम गया हुआ है। पुलिस ने आदिल के पिता इंतखाब को उठा लिया। तीनों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से 12 बाइक बरामद की गई। सभी बाइक मेरठ व गाजियाबाद से चोरी की गई थी। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि आदिल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। तीनों के खिलाफ सक्षम धाराओं में मुकदमा पंजीकृत जेल भेज दिया गया है।
बाइक के असली मालिक को ई चालान मिलने पर हुआ खुलासा
मंडी धनौरा। यूं तो पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए लोग हर हथकंडा अपनाते हैं। अभिलेख पूरे नहीं होने पर चालान से बचना भी चाहते हैं लेकिन गाजियाबाद के एक व्यक्ति के लिए ई चालान काफी लाभदायक साबित हो गया। हुआ यूं कि उसकी बाइक चोरी हो गई थी और पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई थी। कुआंखेड़ा निवासी एक युवक जौहरी ने उस युवक की चोरी गई बाइक खरीद ली थी। पुलिस की चेेकिंग के दौरान कागज नहीं होने पर बाइक का चालान हो गया। चालान असली मालिक के मोबाइल पर गया तो वह चौंक गया। उसने तत्काल थाना पुलिस से संपर्क साधकर अपनी चोरी गई बाइक के बारे में पूरी जानकारी दी। पुलिस ने युवक को उठाया तो पूरा मामला परत-दर-परत खुलता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें