सूबे को अपराध मुक्त करने की बात करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अमरोहा पहुंचने से ठीक दो दिन पहले बदमाशों ने दो रिटायर्ड फौजियों के घर पर धावा बोल दिया। लाखों की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित फौजियों ने थाने में तहरीर दे दी है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव भवालपुर वांसली निवासी रिटायर्ड फौजी देवेंद्र कुमार रजबपुर बिजली घर में गार्ड के पद पर तैनात हैं। बहन सरिता चौधरी बच्चों के साथ उन्हीं के पास रहती हैं। 27 अप्रैल को सरिता की बेटी की शादी थी इसलिए घर में शादियों की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। रविवार की रात देवेंद्र बिजली घर पर थे। जबकि परिजन घर के कमरों में सौए हुए थे। किसी समय बदमाशों ने धावा बोल दिया और घर में रखी दो लाख की नकदी, चार सोने की चूड़ी, कुंडल, पाजेव, कपड़े और कारतूसों की पेटी समेत करीब चार लाख का समान चोरी कर लिया।
इसके बाद चोरों ने यहीं के रहने वाले रिटायर्ड फौजी लवकुमार के घर को निशाना बनाया। यहां भी सौ रहे परिजनों के कमरे का बाहर से बंद कर घर का कोना-कोना छान मारा। कमरे में रखी पच्चीस हजार की नकदी, सोने और चांदी के आभूषण समेत यहां से ढाई लाख का समान समेट लिया। दोनों जगह वारदात को अंजाम देने के बाद चोर कृष्णनगर निवासी डा् रामवीर सिरोही के घर पहुंचे। यहां आहट होते देख बदमाश भाग निकले। रात में ही पीड़ितों ने पुलिस को दी।