फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथ की दूरी के आधार पर तय होंगे जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासनिक तंत्र तैयारियों को पूरी करने में जुटा है। इस बार दूरी के आधार पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए जाएंगे। ऐसे में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्या में बदलाव हो सकता हैं। दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग की एक दिन में मतदान कराने की योजना है।
विज्ञापन

जिले में जिला पंचायत सदस्य के 27, बीडीसी सदस्य के 683 और ग्राम प्रधान के 597 और ग्राम पंचायत सदस्य के 7,273 पदों पर चुनाव होने हैं। प्रस्तावित आरक्षण की सूची जारी होने के बाद संभावित दावेदार सक्रिय हो गए हैं। वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय भी तैयारियों को आखिरी रूप देने में जुटा है। माना जा रहा है कि इसी महीने में अधिसूचना जारी हो सकती है। कुछ दिन पहले तहसील और ब्लॉक से 20 जोनल और 119 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित करने पर सहमति बन गई लेकिन कई ऐसे मतदान केंद्र हैं जिनके बीच की दूरी बहुत कम है। ऐसे में इन्हें एक सेक्टर में शामिल किया जा सकता है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि सेक्टर का निर्धारण बूथों के आधार पर नहीं बल्कि दूरी पर तय किया जाना है। इसके चलते सेक्टर मजिस्ट्रेट की संख्या में बदलाव हो सकते हैं। जैसे एक गांव में बूथ अधिक हैं ऐसे में उसे एक सेक्टर में शामिल किया जाएगा। ताकि किसी तरह की और दिक्कत नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें