फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। अपने रिश्तेदार को लेने नगर में आ रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव व ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर भावंर निवासी गुरसेवक सिंह (25) बुधवार की देर रात अपने एक अन्य रिश्तेदार ग्राम पपसरा बंगर निवासी गुरमीत के साथ बाइक से धनौरा आ रहा था। रात लगभग साढ़े 11 बजे शेरपुर चुंगी के निकट उसकी बाइक एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। बाइक चला रहे गुरसेवक का सिर ट्राली से जा टकराया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा गुरमीत बुरी तरह घायल हो गया। रात में ही एक निजी अस्पताल में मौजूद लोग वहां पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर आ गए। गुरसेवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि गुरमीत को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें