फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवाओं ने संकल्प साथ ही नव वर्ष की शुरुआत

Thu, 02 Jan 2025 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के युवाओं ने साल 2024 को अलविदा कहने के साथ ही नए साल 2025 के पहले दिन ही अपने आप से संकल्प लिया। नई कामनाओं को लेकर बेहतर जीवन के लिए युवा नए साल की शुरुआत करेंगे। पहले दिन कई युवाओं ने बुरी आदत को छोड़ने का प्रण लिया। वहीं कुछ ने अच्छी आदत को अपनाने के लिए भी संकल्प लिया है। कई ऐसे भी युवा है जिन्होंने सुबह जल्दी उठने का संकल्प लिया है तो किसी ने योग करने करने की बात कही है। नए संकल्पों के साथ नए साल की शुरुआत नए जोश के साथ शुरू हो चुकी है। हर कोई अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ दृढ़ संकल्पों के साथ नए साल की शुरुआत कर चुका है। युवाओं ने संकल्पों के बारे में खुलकर बताया। इतना ही नहीं वर्तमान में युवा नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं। हमारे बुजुर्गों ने भी नशे को नाश का द्वार माना है। अपने संकल्प के अनुसार वर्षभर विभिन्न मंचों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर करने के लिए प्रेरित करने का भी संकल्प लिया है।
विज्ञापन

00
युवाओं को नशे से दूर रखने का रहेगा प्रयास
युवा नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं। हमारे बुजुर्गों ने भी नशे को नाश का द्वार माना है। अपने संकल्प के अनुसार वर्षभर विभिन्न मंचों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर करने के लिए प्रेरित करेंगे। समय-समय पर काॅलेजों एवं स्कूलों में कार्यक्रमों के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रयास करेंगे।
- मुदित सहरावत
00
मदद करने का लिया है संकल्प
नववर्ष पर इस बार नई ऊर्जा के साथ एक-दूसरे की मदद का संकल्प लिया है। उनका प्रयास रहेगा कि हर दिन एक जरूरतमंद की मदद की जाए। इसके लिए वह अन्य छात्राओं को भी प्रेरित करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है।
विज्ञापन

- सुरेश गौतम
00
क्रोध और अहंकार छोड़ने का संकल्प
इस बार एन साल पर क्रोध एवं अहंकार का त्याग करने का संकल्प लिया है। क्रोध एवं अहंकार करने वाले कभी भी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते। क्रोध क्षणिक तूफान है, जिसके नुकसान का थमने के बाद ही आकलन हो पाता है। जीवन में अहंकार व क्रोध बाधाएं ही पैदा करता है।
- पंकज श्रीवास्तव
-
शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का लक्ष्य
इस साल अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी है। नई ऊर्जा के साथ इस बार पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय सफलता प्राप्त कर अपनी मंजिल की सीढि़यां चढ़ना है। साथ ही वह एनडीए की परीक्षा की तैयारी करेंगे।
विज्ञापन

- अनुज कुमार सैनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें