फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमला कर युवक को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते घात लगाए बैठे हमलावरों ने युवक को चाकू से गोद लहूलुहान कर दिया। बेहोशी होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के दीपपुर गांव के जंगल की है। क्षेत्र के सहसपुर अलीनगर गांव निवासी शमीम अहमद का बेटा जैद इलाही सोमवार की दोपहर पैदल दीपपुर गांव की तरफ जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे रोक चाकू से हमला कर दिया। गर्दन और पीठ पर चाकू से कई वार किए। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों को आता देखकर हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में घायल को जोया के सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि घायल के परिजन अम्हेड़ा और करनपुर निवासी दो युवकों पर रंजिशन हमला करने का आरोप लगा रही हैं। तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें