सैदनगली। थानाक्षेत्र के गांव चौकूनी में शुक्रवार सुबह को धर्मेंद्र (22) का शव गांव के पास शहतूत के पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। जिससे स्पष्ट होता है कि यह वक्त की मौत फंदे पर लटकने की वजह से ही हुई थी।
क्षेत्र के गांव चौकूनी में किसान टीकाराम का बेटा धर्मेंद्र बुधवार की शाम से गायब था। शुक्रवार की सुबह को गांव के नजदीक बाहरी छोर पर मंदिर के पास शहतूत के पेड़ से धर्मेंद्र का शव लटका मिला था। उसके पैर जमीन से टिके हुए थे। परिजनों ने तीन लोगों पर युवक के अपहरण के बाद हत्या करने का आरोप लगाया था। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की थी। तहरीर के आधार पर गांव चौकूनी निवासी सतवीर और गनपत व मंडी धनौरा के गांव बडपुरा निवासी हरि सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। जिससे स्पष्ट होता है कि युवक की मौत फंदे पर लटकने की वजह से हुई थी।