फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर क्षेत्र के गांव में युवक ने अपने ही खेत में पेड़ से फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को फंदे से उतारकर निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक एमएससी का छात्र था। परिजनों के मुताबिक घर पर कोई भी विवाद नहीं था। कोई टेंशन भी नहीं थी। सोमवार की शाम को घर पर पशुओं के लिए मशीन से चारा काटकर युवक खेत पर चला गया। वहां उसने अपने ही आम के बाग में पेड़ से फंदे से लटकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर तुरंत ही परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में युवक को पेड़ से उतारकर उसे नगर के निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक दो बहन-भाइयों में अकेला भाई था। घर का इकलौता बेटा था। वहीं, प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। यदि ऐसा है तो जांच पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें