फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मायके वालों ने कोतवाली गेट पर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। शादी के आठ साल बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रहरा अड्डा निवासी स्वर्गीय उमेश सिंह ने अपनी बेटी प्रीति (28) की शादी करीब आठ साल पहले क्षेत्र के गांव आगापुर उर्फ याकूबपुर निवासी गुड्डू के साथ की थी। मायके पक्ष का कहना है कि उन्होंने शादी में लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार दहेज में कार की मांग को लेकर प्रीति को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
मृतका की बहन बबीता का आरोप है कि शनिवार को ससुराल वालों ने प्रीति को जहर दे दिया, जिससे देर शाम उसकी मौत हो गई। देर रात मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार सुबह आक्रोशित मायके वालों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि हालत बिगड़ने पर भी ससुराल वालों ने प्रीति का सही उपचार नहीं कराया, जिससे उसकी जान चली गई। मृतका अपने पीछे सात वर्षीय बेटी भागुनी और छह वर्षीय बेटे वेदार्थ को छोड़ गई है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। निष्पक्ष जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें