फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या

Fri, 12 Jun 2026 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। उझारी में किराए के घर में चार बच्चों के साथ रह रही संभल की महिला आयशा (40) की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस नामजद आरोपी की तलाश में दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

संभल के मोहल्ला कोट निवासी आयशा के पति की मौत तीन साल पहले हो गई थी। इसके बाद आयशा चार माह से अपने चार बच्चों को साथ लेकर उझारी में किराए के मकान में रह रही थी।
मंगलवार की रात को महिला की हत्या कर दी गई थी। उस रात महिला का प्रेमी भी घर में रुका हुआ था। जिससे वह निकाह की तैयारी कर रही थी। बुधवार की सुबह को आयशा का शव उसके कमरे से मिला था। आयशा के चेहरे पर भी खून था और वह मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में मृतका के जेठ मुन्ना की तहरीर पर संभल के सरायतरीन निवासी रिजवान के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें