फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रास्ते में टूटा पड़ा था हाईटेंशन लाइन का तार, बैल की मौत, महिला झुलसी

Tue, 15 Aug 2023 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव में रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। उसकी चपेट में आकर बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के गांव सहेलिया का है। सोमवार को गांव निवासी आनंदपाल की पत्नी विमला बैल गाड़ी लेकर अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने को गई थी। इस दौरान खेत के पास रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। उसकी चपेट में आकर बैल की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला बुरी तरह से झुलस गई। कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें