फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एसपी,एएसपी समेत 11 पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान

Tue, 15 Aug 2023 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी, एएसपी समेत ग्यारह पुलिस कर्मियों को सम्मान मिला है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सोमवार को जारी की गई सूची में एसपी कुंवर अनुपम सिंह को शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिह्व (स्वर्ण पदक) और एएसपी राजीव कुमार सिंह को रजत पदक मिला है। साथ ही सेवा अभिलेख के आधार पर गजरौला प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को भी प्रशंसा चिह्न (स्वर्ण पदक) मिला है। इसके अलावा बछरायूं प्रभारी निरीक्षक संत कुमार, इंस्पेक्टर अभितेंद्र कुमार, सैदनगली थानाध्यक्ष संदीप कुमार, हेड कांस्टेबिल विजय शर्मा, इंस्पेक्टर प्रवेज चौहान को प्रशंसा चिह्न (रजत पदक) मिला है। दारोगा मुनीश कुमार को सेवा अभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिह्न (रजत पदक) दिया गया है। नौगांवा सादात इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी को भी शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिह्न् (रजत पदक) मिला है। वहीं हेड कांस्टेबिल गौरव शर्मा को भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें