बुरावली (अमरोहा)। गांव तरौली में शनिवार को बिजली की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अर्धनग्न होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बिजली की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
शनिवार को भाकियू शंकर की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद नागर के आवास पर हुई, जिसमें किसानों ने कहा कि ग्राम तरौली में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगभग दस दिन पूर्व खराब हो गया था। कहा कि बुरावली बिजलीघर पर शिकायत के बाद पांच दिन बाद ट्रांसफार्मर तो बदल दिया गया, लेकिन आज तक किसी के घर में भी बिजली नहीं पहुंची।
इससे नाराज होकर किसानों व ग्रामीणों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आपूर्ति ठीक नहीं हो जाती तो 15 जून को बिजलीघर बुरावली पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। सारे फीडर बंद किए जाएंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
इस मौके पर हरिओम ठाकुर, मनोज ठाकुर, परम ठाकुर, भूपेंद्र नागर, बबलू शर्मा, रिंकू नागर, आनंद ठाकुर, बाली कश्यप, अफसर सैफी, बाली कश्यप, सुधांशु शर्मा, मोनू पाल, राजेंद्र कश्यप आदि रहे।