साइबर ठग ने खुद को रिश्तेदार बताकर युवक को झांसे में ले लिया। बातों में उलझाकर फोन पे के माध्यम से 17 हजार 500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। बाद में युवक को ठगी का अहसास हुआ तो उसने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के फत्तेहपुर माफी गांव का है। यहां पर किसान मोहम्मद आजाद का परिवार रहता है। आरोप है कि सोमवार की सुबह उनके मोबाइल पर एक काल आई। फोन करने वाले ने खुद को रिश्तेदार बताया और बात करता रहा। इस बीच उसने आजाद से उनके खाते में रुपये ट्रांसफर करने की बात कही। लिहाजा आजाद ने विश्वास में आकर फोन-पे के माध्यम से अपने खाते में 17 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करा लिए। जिसके बाद आजाद के खाते में केवल 150 रुपये बचे होने पर साइबर ठग ने काल काट दी। जिसके बाद आजाद को ठगी का अहसास हुआ। मंगलवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।