फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज अदालत में पेश हो सकते हैं तत्कालीन एसपी-इंस्पेक्टर

Tue, 19 Aug 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव स्वरूप टंडन के साथ थाने में अभद्रता व उनके बेटे विशाल टंडन के साथ मारपीट करने के मामले में मंगलवार को तत्कालीन एसपी उदय प्रताप और इंस्पेक्टर सुधीर तोमर कोर्ट में पेश हो सकते हैं। अदालत की अवमानना के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। दोनों ही अधिकारी विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

12 अगस्त 2011 को मोहल्ला सुबोध नगर निवासी एक महिला की शिकायत पर अमरोहा देहात पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव स्वरूप टंडन के बेटे विशाल टंडन को हिरासत में लिया था जबकि इससे पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। पुलिस ने विशाल को हवालात में बैठाया था। आरोप है कि तत्कालीन एसपी उदय प्रताप व नगर इंस्पेक्टर सुधीर तोमर उस रात देहात थाने पहुंचे थे और दोनों ने विशाल को हवालात से बाहर निकालकर उनके साथ मारपीट की थी। आरोप है कि विशाल को छोड़ने के बदले तीन लाख रुपये भी लिए थे। साथ ही सोने की चेन छीन ली थी।
इस दौरान बेटे की पैरवी के लिए थाने पहुंचे पूर्व जिपं अध्यक्ष शिव स्वरूप टंडन के साथ अभद्रता की गई थी। मामले में विशाल टंडन ने 2011 में ही अदालत में परिवाद दायर किया था। इसकी सुनवाई सीजेएम कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने दोनों अफसरों को कई बार नोटिस जारी कर अदालत में पेश होने का आदेश दिया। बावजूद इसके दोनों अधिकारी अपना पक्ष रखने नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों के गैरजमानती वारंट भी जारी किए, लेकिन देहात थाना पुलिस ने वारंट तामील कराए या नहीं इसकी जानकारी भी कोर्ट को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें