फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किशोरी ने आत्महत्या नहीं की, गला घोंटकर की गई थी हत्या

Tue, 28 Apr 2026 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। पड़ोसी से विवाद के बाद किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या नहीं, गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के प्रेमी जैद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता का आरोप है कि 26 अप्रैल को पड़ोस में रहने वाला जैद उसकी नाबालिग बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गए था और उसे बंधक बना लिया। उन्होंने काफी तलाश की लेकिन बेटी नहीं मिली। बाद में पंचायत में समझौते के जरिये आरोपी ने बेटी को वापस दिया।
सोमवार की सुबह विवाद के बाद उनकी बेटी का शव घर के आंगन में खड़े पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में पड़ा। उन्होंने दावा किया है कि घटना के समय आरोपी जैद को घर से निकलते हुए देखा गया था। हालांकि शुरुआत में किशोरी का शव फंदे पर लटका होने और आत्महत्या की चर्चा थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घाेंटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ अवधीभान भदौरिया ने बताया कि मामले में जैद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें