फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वन विभाग की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची टीम का विरोध, जेसीबी तोड़ी

Sat, 12 Apr 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर/बुरावली (अमरोहा)। गांव ढकिया खादर में वन विभाग की भूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने हंगामा करते हुए वन विभाग की जेसीबी में तोड़फोड़ की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

डिप्टी वन रेंजर सुमित राठी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि गांव ढकिया के जंगल में वन विभाग की भूमि गाटा संख्या-451 पर गांव के ही कुछ लोग अवैध कब्जा कर पक्के मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
उक्त भूमि दौलतपुर आरक्षित वन भूमि का हिस्सा है। इस पर वन विभाग की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने निर्माण कार्य को रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने मानचित्र से पैमाइश करने बात कही।
विज्ञापन

टीम के साथ धक्का-मुक्की भी की : इसके बाद टीम ने गजट नोटिफिकेशन से मिलान किया और अवैध निर्माण की पुष्टि होने के बाद जेसीबी की सहायता से निर्माण को ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी पक्ष के लोग इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। उन्होंने जेसीबी में तोड़फोड़ की और मीटर व अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त कर दिए। मामला बिगड़ता देख वन कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।
डिप्टी वन रेंजर ने दी थाने में तहरीर
हल्का लेखपाल मेहर सिंह और अन्य लेखपालों के मौके पर पहुंचने के बाद वन विभाग और राजस्व मानचित्र के अनुसार पैमाइश की। इसके बाद स्पष्ट किया गया कि निर्माणधीन भूमि वन विभाग की है। जिसके बाद आरोपियों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। वन अधिकारियों ने भूमि को कब्जा मुक्त कराकर कब्जे में ले लिया गया। डिप्टी वन रेंजर सुमित राठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें