फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे के होटल, रेस्टोरेंट पर चेकिंग को नहीं निकलती खाद्य, सुरक्षा विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम हाईवे के होटल, रेस्टोरेंट पर खाद्य एवं पेय पदार्थों की चेकिंग को नहीं निकलती। जबकि हर महीने चेकिंग की जानी चाहिए। वरिष्ठ पीसीएस अफसर के आगे कड़ाही पनीर में मुर्गे की हड्डी निकलने पर विभाग की चेकिंग की पोल खुली। पीसीएस अफसर श्रीश कुमार ने खाद्य विभाग की टीम की चेकिंग पर यह कहते हुए सवाल उठाया था कि उनको पता है कैसी चेकिंग की जाती है।
विज्ञापन

हाईवे पर कई होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबे हैं। इनमें कई इतने नामी गिरामी हैं कि दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सफर करने वाले अधिकांश यात्री गजरौला के होटल, ढाबे या रेस्टोरेंट पर ही परिवार सहित भोजन करते हैं। उनको शुद्ध भोजन खिलाया जा रहा है या नहीं। कहीं शाकाहारी की आड़ में मांस तो नहीं परोसा जा रहा। इसकी चेकिंग के लिए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग है। जिले में कई खाद्य सुरक्षा अधिकारी नियुक्त हैं। मगर हैरत की बात यह है कि खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी कार्यालय से बाहर नहीं निकलते। किसी त्योहार के मौके पर बाजार में कहीं थोड़ी बहुत चेकिंग कर जिम्मेदारी पूरी कर लेते हैं। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की निष्क्रियता यात्रियों पर भारी पड़ रही है। जो बीते शनिवार को हवेली होटल पर सामने आई। टीम नियमित चेकिंग करती तो उत्तराखंड के वरिष्ठ पीसीएस अफसर के सामने कड़ाही पनीर में मुर्गा की हड्डी नहीं परोसी जाती।







मुझे पता है कैसी चेकिंग करती है टीम कह अफसर ने उठाई थी उंगली
गजरौला। शनिवार को पूर्व सांसद हरीश नागपाल के हवेली होटल पर उत्तराखंड के वरिष्ठ पीसीएस अफसर श्रीश कुमार के सामने परोसे गए कड़ाही पनीर में मुर्गा की हड्डी निकली तो जिले के अधिकारी सकते में आ गए। सूचना मिलते ही सहायक आयुक्त खाद्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान टीम में शामिल अफसरों ने जब श्रीश कुमार को अपना परिचय दिया तो उन्होंने यह कहते हुए उंगली उठाई थी कि मुझे मत बताओ, मुझको सब पता है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम कैसी चेकिंग करती है।
विज्ञापन



खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम को होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट पर नियमित चेकिंग करनी चाहिए, मगर ऐसा नहीं हाे रहा। पिछले एक साल में किसी भी होटल, ढाबे या रेस्टोरेंट पर चेकिंग नहीं की गई। यदि की जाती तो शनिवार जैसी घटना सामने नहीं आती। हरेंद्र सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरोहा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें