ढबारसी (अमरोहा)। छात्राओं से बैड टच करने की शिकायत होने पर आक्रोशित आभिभावकों ने नाराजगी जताई। पंचायत में आरोपी सहायक अध्यापक ने माफी मांगी और भविष्य में इस तरह की घटना कभी न करने की बात की। पुलिस मामले की जानकारी से इन्कार कर रही है।
आदमपुर थाना क्षेत्र की ढबारसी पुलिस चौकी क्षेत्र का रहने वाला युवक गंगेश्वरी ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है। ग्रामीणों का कहना है कि सहायक अध्यापक द्वारा कई माह से छात्राओं से बैड टच कर रहा था। छात्राओं को गोद में बैठाकर गलत हरकत करता था। इसकी शिकायत छात्राओं ने अपने अभिभावकों से शिकायत की थी। पांच मार्च को नाराज अभिभावक विद्यालय में पहुंच गए और आरोपी सहायक अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गांव के गणमान्य लोगों ने गांव में पंचायत लगाई और पंचायत में आरोपी सहायक अध्यापक ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी। यह माफी नामा रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गंगेश्वरी के बीईओ अनिल कुमार का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराई जाएगी।