फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शिक्षक ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य को मारे थप्पड़, लात-घूसों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सहायक अध्यापक ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य को थप्पड़ मारे व अभद्र व्यवहार किया। आरोपी ने उन्हें लात-घूसों से भी पीटा। बेहोशी की हालत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कॉलेज के शिक्षकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एसपी को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यह मामला अमरोहा नगर के एक कॉलेज का है। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के बाद सुबह करीब 11:30 बजे कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पूर्व प्रबंधक खचेड़ू सिंह, उनकी पत्नी व प्रबंध समिति के सदस्य धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में विद्यालय में अनुशासन और व्यवस्था सुधारने के संबंध में बात कर रहे थे। इस बीच कॉलेज के एक सहायक अध्यापक ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य को थप्पड़ मार दिया। आरोपी शिक्षक ने उनको जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा, जिससे वह बेहोशी की हालत में जमीन पर गिर गए। कॉलेज के स्टाफ ने उन्हें किसी तरह बचाया।
इसके बाद बेहोशी की हालत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, घटना के बाद आक्रोशित शिक्षक एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायतीपत्र देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें