फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: श्रीराम की शोभायात्रा में झांकियों ने मन माेहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। श्री रामायण संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में नगर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने मन मोह लिया। बैंड बाजाें की धुन से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

संकीर्तन मंडल की ओर से पूरे माघ माह निकलने वाली सुबह संगीतमय प्रभात फेरी के समापन पर शुक्रवार को भगवान श्रीराम की 67वीं भव्य शोभायात्रा की शुरुआत एडीएम सुरेंद्र सिंह व चेयरमैन शशि जैन ने की। शोभायात्रा मोहल्ला बटवाल से रविकांत, विपिन कुमार की आढ़त से शुरू होकर नगर के मोहल्ला बटवाल, कोट, घेरमुनाफ, बैगम सराय, कटरा, सराफा बाजार, गंज, कोतवाली, बड़ा बाजार, मंडी चोब, गस्तियान होते हुए बाबा गंगानाथ मंदिर पर आकर विश्रामित हुई। शोभायात्रा में हापुड़ के कलाकारों द्वारा रचित झांकियों में भक्तों का मन मोह रही थी। गोपाल बैंड के कलाकार धार्मिक धुन बजाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान गणेश की झांकी, अशोक वाटिका में सीता हनुमान संवाद, कामधेनु गाय, राम केवट संवाद, खाटु श्याम की भव्य झांकी, मत्स्य अवतार, काली माता नृत्य, मतदान की झांकी, नरसिंह अवतार, राधाकृष्ण का रास, श्री रामलला, राम दरबार रथ, सुंदरकांड पाठ, महारथ राम दरबार आदि झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।
संकीर्तन मंडल के सदस्य नंगे पैर अपने कंधों पर भगवान श्रीराम के रथ को खींच रहे थे। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष चैनसुख गोले एडवोकेट, अनिल स्वरूप टंडन, अतुल पंडित, संदीप रस्तौगी, प्रदीप भटनागर, प्रतुल शर्मा, विकास व्यास, कमल किशोर, पंडित आशुतोष त्रिवेदी, कौशल कुमार शर्मा, संतोष लश्करी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें