हसनपुर। राजकीय महाविद्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के अवतरण दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि संत गुरु रविदास जी के विचार आज भी प्रेरणास्रोत हैं। कहा कि 15 वीं शताब्दी में देश में जब चारों तरफ मुस्लिम आक्रमणकारियों द्वारा हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण किया जा रहा था, ऐसे में रविदास जी ने किसी भी प्रलोभन में न आकर हिंदू धर्म की रक्षा करना अपना ध्येय समझा। राजनीति विज्ञान के सहायक प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि रविदास जी ने अपने कर्म को श्रेष्ठ मानकर मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।
संचालन हिंदी विभाग में सहायक प्रवक्ता डॉ. मदनपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अनिल कुमार, डॉ. कपिल वर्मा, डॉ. गजेंद्र चौहान, डॉ. कविता चौधरी, डॉ. सचिन वर्मा, डॉ. दीपक तलान, डॉ. निदा. डॉ. डीके अग्निहोत्री, डॉ. विक्की सिंह, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. गिरेन्द्र सिंह आदि रहे।