फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा के आम की मिठास अब दुबई तक, मंगलवार को 12 क्विंटल की खेप रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा का प्रसिद्ध आम अब देश की सीमाएं पार कर विदेशों में भी अपनी मिठास बिखेर रहा है। सिंगापुर के बाद मंगलवार को दुबई के लिए 12 क्विंटल (1200 किलोग्राम) आम की खेप रवाना की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमरोहा के आम की बढ़ती मांग से जिले के बागवानों और निर्यातकों में उत्साह का माहौल है। पूरे सीजन में करीब 50 मीट्रिक टन आम के निर्यात की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

दुबई को निर्यात शुरू करने से पहले 200 किलोग्राम आम सैंपल के रूप में भेजा गया था। गुणवत्ता परीक्षण में सैंपल सफल रहने के बाद वहां से नियमित आपूर्ति की मांग मिलने लगी। इसी क्रम में मंगलवार को 12 क्विंटल आम की खेप दुबई के लिए भेजी गई। अब दुबई के उपभोक्ता भी अमरोहा के रसीले और स्वादिष्ट आम का आनंद ले सकेंगे। अमरोहा में स्थापित इंटीग्रेटेड मैंगो पैक हाउस के संचालन से आम निर्यात को नई गति मिली है। यहां आम को वैज्ञानिक तरीके से ग्रेडिंग, पैकिंग और कोल्ड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे फल लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और उसकी गुणवत्ता बनी रहती है। इससे किसानों और निर्यातकों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिल रहा है। मंडी समिति के अधिकारियों के मुताबिक सिंगापुर के लिए भी 200 किलोग्राम आम का सैंपल भेजा गया है, जिसका गुणवत्ता परीक्षण किया जा रहा है। यदि परीक्षण सफल रहता है तो लगभग 10 कंटेनरों के माध्यम से करीब 50 मीट्रिक टन आम सिंगापुर भेजा जाएगा। इसके अलावा खाड़ी देशों में भी अमरोहा के आम की मांग लगातार बढ़ रही है। मंडी समिति के सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हॉट वाटर ट्रीटमेंट प्रक्रिया पूरी करने के बाद आम की खेप दुबई भेजी गई है। उन्होंने कहा कि विदेशी बाजारों में अमरोहा के आम की गुणवत्ता और स्वाद की अच्छी पहचान है, जिसके कारण निर्यात की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे जिले के बागवानों को आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें