फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कॉलेज गई छात्रा वापस नहीं लौटी, फोन कर बताया जीजा के साथ हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घर से कॉलेज में पढ़ने गई बीए अंतिम वर्ष की छात्रा अचानक गायब हो गई। अगले दिन फोन करके बताया कि वह रिश्ते की जीजा के साथ है। छात्रा घर से सोने चांदी के आभूषण लेकर गई है। पीड़ित परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। मामले में परिजनों ने नूरपुर के रहने वाले सरकारी विभाग में सफाई कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसपर बहला कर ले जाने का आरोप है।
विज्ञापन


यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उनकी 20 वर्षीय बेटी अमरोहा शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। 31 जनवरी की सुबह छात्रा कॉलेज पढ़ने के लिए आई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। सभी जान पहचान और रिश्तेदारियों में पता करने पर जानकारी हुई की छात्रा को बिजनौर जनपद के एक गांव के रहने वाला करनलाल बहला कर ले गया है।
करनलाल सरकारी विभाग में सफाई कर्मी है और उसकी तैनाती गंगेश्वरी में है। अगले दिन छात्रा ने खुद फोन करके बताया कि वह रिश्ते के जीजा करन के साथ है और फोन काट दिया। परिजनों के मुताबिक करनलाल पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। उसने फोन करके धमकी दी है कि छात्रा को पाने के लिए वह किसी की जान भी ले सकता है। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में करनलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें